संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू ने मंगलवार को बैठक कर श्रीनगर जिले में जारी विकास परियोजनाओं की। बैठक का उद्देश्य मौजूदा परियोजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन करना, अधूरी परियोजनाओं के कारणों का पता लगाना और विकास में आ रही समस्याओं को हल करना था। उन्होंने जिले में विकास को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रयासों को सुव्यवस्थित करने की महत्ता पर जोर दिया।
बैठक में कई विधायक उपस्थित थे, जिनमें से कुछ ने वर्चुअली भाग लिया। विधायकों ने जिले की विकासात्मक चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में अपने विचार साझा किए। बैठक में एक महत्वपूर्ण मुद्दा सामाजिक सुरक्षा से संबंधित था, जिसमें श्रीनगर में हाल ही में 29 मौतों की रिपोर्ट आई थी।
उन्होंने अधिकारियों को मामले की पूरी जांच करने और समस्या के समाधान के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, बैठक में छात्र पंजीकरण और परीक्षा रोल नंबरों को लेकर उठाए गए सवालों पर भी चर्चा की गई। इस समस्या के बार-बार सामने आने पर नाराजगी जताई। साथ ही कहा स्कूल पंजीकरण और रोल नंबर जारी करने में देरी का मुद्दा बार-बार उठ चुका है। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि इस मुद्दे को जल्द से जल्द हल किया जाए।