फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आस्ताना-ए-आलिया में लगाया चिकित्सा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हजरत गौस-उल-आजम पीर दस्तगीर साहिब के पवित्र आस्ताना-ए-आलिया में वार्षिक उर्स समारोह पर एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गईं।
विज्ञापन

यह आयोजन गवर्नर कार्यालय की पब्लिक ग्रीवांस सेल की अंडर सेक्रेटरी अजीता कुरैशी के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर को मेडिकेयर हॉस्पिटल, करन नगर, श्रीनगर और जीआर बेग मेमोरियल फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर के दौरान योग्य डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की एक टीम ने लगभग 700 मरीजों की जांच और उपचार किया, साथ ही उपस्थित लोगों को मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं। इस शिविर का उद्देश्य लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और हजरत गौस-उल-आजम की शिक्षाओं के अनुरूप करुणा, सेवा और मानवता की भावना को बढ़ावा देना था। आयोजकों ने सभी स्वयंसेवकों, चिकित्सा पेशेवरों और सहयोगी संस्थानों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें