फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पांचवां कश्मीर विश्व फिल्म महोत्सव आज से

विज्ञापन
श्रीनगर में कश्मीर वर्ल्ड फिल्म फे​स्टिवल के बारे में बताते आयोजक। अमर उजाला
विज्ञापन
- टैगोर हॉल में दिखाई जाएंगी आठ देशों और 15 भारतीय भाषाओं की फिल्में
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। कश्मीर विश्व फिल्म महोत्सव का पांचवां संस्करण 1 से 7 नवंबर तक श्रीनगर के टैगोर हॉल में आयोजित किया जाएगा। इसमें भारत और दुनियाभर के फिल्म निर्माता, कलाकार और सिनेमा प्रेमी एक साथ आएंगे। उद्घाटन समारोह शनिवार को दोपहर 3 बजे होगा।

आयोजकों ने बताया कि महोत्सव को 123 प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं जिनमें से 60 फिल्मों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनमें से 55 प्रतियोगिता वर्ग में और 5 गैर-प्रतियोगिता वर्ग में हैं। इस वर्ष की अंतर्राष्ट्रीय प्रस्तुतियों में बांग्लादेश, मिस्र, जर्मनी, ईरान, नेपाल, फिलिस्तीन, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात की फिल्में शामिल हैं। कश्मीरी, डोगरी, असमिया, बंगाली, गुजराती, हिंदी, लद्दाखी, मलयालम, मराठी, उड़िया, पहाड़ी, पंजाबी, तमिल, तिब्बती और उर्दू भाषाओं में भारतीय फिल्में प्राप्त हुई हैं।
विज्ञापन


फिल्म महोत्सव में रज़ा मुराद, रजित कपूर, जयति भाटिया, शिशिर शर्मा, मधुर भंडारकर, ललित परिमू और सुनीत टंडन सहित प्रमुख बॉलीवुड हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। नाना पाटेकर, आदिल हुसैन, मनोज जोशी, विजय राज, भाग्यश्री, विधु विनोद चोपड़ा भी आ सकते हैं। स्थानीय फिल्म बिरादरी से, तारिक जावेद, वहीद जिलानी, मीर सरवर, अमीन भट, डॉ. असरार सुल्तानपुरी और गुलजार गनई जैसे कई प्रसिद्ध कश्मीरी और जम्मू-आधारित कलाकार भी भाग लेंगे।

महोत्सव के एक भाग के रूप में, बॉलीवुड के प्रख्यात निर्देशकों और अभिनेताओं की ओर से इंटरैक्टिव सत्र, फिल्म निर्माण कार्यशालाएं और मास्टरक्लास आयोजित की जाएंगी ताकि महत्वाकांक्षी फिल्म निर्माताओं और छात्रों को क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के बारीक पहलुओं को समझने में मदद मिल सके।
विज्ञापन


इस वर्ष के संस्करण के कार्यकारी बोर्ड में हुमायूं कैसर, डॉ. शाहिद रसूल, खैर-उन-निसा शाह और अभिजीत पाटिल शामिल हैं। आयोजकों ने महोत्सव को सफल बनाने में निरंतर सहयोग के लिए सभी विभागों और संगठनों का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें