श्रीनगर। सरकार ने शुक्रवार को 10 उप-न्यायाधीशों को तदर्थ आधार पर जिला न्यायाधीश नियुक्त किया। विधि, न्याय एवं संसदीय कार्य विभाग की ओर से जारी यह आदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय की अनुशंसा और जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायिक सेवा नियम 2009 के नियम 20 के अनुसार जारी किया गया है।
जिला न्यायाधीश (प्रवेश स्तर) के रूप में नियुक्त उप-न्यायाधीशों में मीर वजाहत, आदिल मुश्ताक, फोजिया पॉल, मेहरीन मुश्ताक, फिरोज अहमद खान, इमरान हुसैन वानी, प्रीत सिमरन कौर, फैयाज अहमद कुरैशी, उमेश शर्मा और शेख गौहर हुसैन शामिल हैं। सरकार ने कहा कि ये तदर्थ नियुक्तियां छह महीने की अवधि के लिए या नियमित चयन या नियुक्ति होने तक जो भी पहले हो, के लिए होंगी। ब्यूरो