- यूटी स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का इंडोर स्टेडियम में समापन, खिलाड़ी सम्मानित
जम्मू। इंडोर हाल भगवती नगर में 28वीं जेएंडके यूटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता वीरवार को संपन्न हो गई। बेस्ट स्पोर्ट्समैनशिप स्प्रिंट अवॉर्ड श्रीनगर, पुंछ, बांदीपोरा और बारामुला को मिला। 68 किलोग्राम भार पुरुष वर्ग में दुष्यंत जम्मू, सुवैद अहमद सोफी श्रीनगर, संजय सलारिया उधमपुर, राकेश सिंह उधमपुर, 74 किलोग्राम वरिष्ठ पुरुष वर्ग में अफ्फान लतीफ बडगाम, जावेद अहमद मलिक जम्मू-कश्मीर पुलिस, जुनैद बांदीपोरा विजेता रहे।
80 किलोग्राम पुरुष वर्ग में बिलाल अहमद जेएंडके पुलिस, मोहित ठाकुर जम्मू, आनंदित जम्मू, अश्क हुसैन पुंछ, 87 किलोग्राम में श्रवण कोतवाल जम्मू, इरफान अहमद पुंछ, अश्फाक अहमद जेके पुलिस, आर्यमन बसोत्रा उधमपुर विजय रहे। 49 किलोग्राम महिला वर्ग में खालिदा जबीन पुंछ, गुंजन कुमारी भारद्वाज जम्मू, 53 किलोग्राम में फरहत गुल बारामुला, 57 किलोग्राम में तबस्सुम नुसरत पुंछ, आविदा मोहिउद्दीन बांदीपोरा, 62 किलोग्राम में अर्जीना रमजान बांदीपोरा तो 73 किलोग्राम में महरीन जान श्रीनगर, आतिरा अशरफ बारामुला विजेता रहीं। चैंपियनशिप ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया और जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल के तत्वावधान में जेएंडके ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई थी। इसमें 500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।