फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में खेल कोटे में जल्द होगी भर्तियां, सरकार ने गठित की कमेटी

Wed, 24 Mar 2021 03:25 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में खेल कोटे में जल्द खिलाड़ियों की भर्ती की तैयारी है। इसके लिए सरकार ने एक कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी भर्ती के प्रावधानों को तय कर नियुक्तियों के लिए सरकार को सौंपेगी। कमेटी जम्मू-कश्मीर (उत्कृष्ट खिलाड़ियों की नियुक्ति) रूल्स 1998, एसआरओ-349, 1998 के तहत मानकों को तय करेगी। कमेटी मानकों पर पुनर्विचार कर 30 दिन के भीतर सामान्य प्रशासनिक विभाग को अपनी रिपोर्ट देगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में तीसरे दिन भी बारिश और बर्फबारी जारी, फिर लुढ़का पारा
विज्ञापन


कमटी में प्रमुख सचिव गृह विभाग को चेयरमैन बनाया गया है। इसके अलावा सदस्यों में प्रमुख सचिव युवा सेवा एवं खेल विभाग, अतिरिक्त डीजी पुलिस समन्वय (पीएचक्यू) जेएंडके, आयुक्त सचिव सामान्य प्रशासनिक विभाग, सचिव कानून, न्याय व संसदीय मामलों के विभाग, डीजी युवा सेवा एवं खेल विभाग जेएंडके और सचिव स्पोर्ट्स काउंसिल जेएंडके शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें