फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में तीसरे दिन भी बारिश और बर्फबारी जारी, फिर लुढ़का पारा

Wed, 24 Mar 2021 03:17 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
snowfall - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है। कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। पर्यटन स्थलों पर भी बर्फबारी से सैलानियों के बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है । मार्च में लंबे अंतराल के बाद बारिश और बर्फबारी हुई है। बारिश से कई निचले इलाकों में जलभराव भी हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि गुलमर्ग और कश्मीर के कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में बुधवार को एक फीट ताजा बर्फबारी हुई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुलमर्ग में बुधवार सुबह रुक-रुक कर बर्फबारी जारी है। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम सहित घाटी के अन्य क्षेत्रों में भी ताजा बर्फबारी हुई है। अधिकारियों के अनुसार कुपवाड़ा जिले में भी साधना टॉप और जेड-गली में लगभग एक फीट ताजा बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि अन्य क्षेत्र करनाह और किरण में लगभग छह इंच बर्फ दर्ज की गई।


यह भी पढ़ें- घाटी में आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने के साथ महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है सेना

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने ने बताया कि श्रीनगर सहित घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश हुई, जो बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रही, जिससे कई इलाकों में जल भर गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक घाटी में बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है, कुछ दिनों तक मौसम में सुधार आएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें