फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेकेसीए ने श्रीनगर में खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) ने श्रीनगर में विशेष कार्यक्रम में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के पहले मुख्य कोच अजय शर्मा ने कहा यह मेरा तीसरा साल है, जब मैं पहले साल आया था तो तब मेरे लिए श्रीनगर में कोच के रूप में काम करना बेहद चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने कहा हमने पहली बार इतिहास रचा और वन-डे विजय हज़ारे ट्रॉफी को क्वालीफाई किया। उन्होंने कहा पिछले साल भी हमने रेड बाल रांझी ट्रॉफी में क्वालीफाई किया, लेकिन मौसम की वजह से हम जीत नहीं पाए। उन्होंने कहा इसका सारा श्रेय टीम के सदस्यों को जाता है जिन्होंने मुंबई में जाकर उनकी टीम को हराया। उन्होंने कहा जम्मू- कश्मीर की टीम को कोई आजकल कोई हल्के में नहीं लेता और मैं इसके अच्छे भविष्य की कामना करता हूं।
विज्ञापन


वहीं जेकेसीए सदस्य ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) अनिल गुप्ता ने खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा पिछले साल हम रांझी मौसम की वजह से हारे थे। उन्होंने कहा ऐसी समस्या फिर से ना हो इसके लिए बीसीसीआई के साथ बैठक कर ये फैसला लिया गया कि रांझी दो बार होगी एक बार सर्दियों में और एक बार गर्मियों में। उसका फायदा हुआ और हमारी टीम टेबल टॉपर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें