श्रीनगर। केंद्रीय विश्वविद्यालय कश्मीर 30 और 31 जनवरी को गुलमर्ग में अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय शीतकालीन खेल प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। वीसी प्रो. ए रवींद्रनाथ ने बताया कि इस इवेंट को भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) की ओर से प्रायोजित किया गया है। इसमें 27 विश्वविद्यालयों के 169 एथलीट दमखम दिखाएंगे।
इसके साथ ही प्रो. नाथ ने बताया कि पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम्स के लिए सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के आवेदन की अंतिम तिथि एक फरवरी को है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के छात्रों से इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में भाग लेने के लिए कहा, जो देश भर के 48 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश का अवसर प्रदान करती है। संवाद