फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेयू में बताए पीएम सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के लाभ

Wed, 29 Jan 2025 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के ग्रीन कैंपस टास्क फोर्स (जीसीटीएफ-जेयू) और जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेडीपीसीएल) की ओर से मंगलवार को एक दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पीएम सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में बताया गया। मुख्य अतिथि प्रो. अंजू बसीन (डीन अकादमिक अफेयर्स, जेयू) ने फाउंटेन प्लाजा पर अभियान का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं, विशेषकर विश्वविद्यालय कर्मचारियों को सोलर रूफटॉप प्लांट्स के जरिये बिजली बिल को 50% तक कम करने की जानकारी देना था। कार्यक्रम में जेडीपीसीएल अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि, पंजीकृत वेंडर्स और विश्वविद्यालय के विद्वान शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें