फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से प्रदेश में बढ़ेगी महंगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पहली अप्रैल से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ेगी। अब पेट्रोल दो तो डीजल एक रुपये महंगा होगा। इससे गरीब तबके से लेकर अमीर वर्ग प्रभावित होगा। खाद्य वस्तुओं से लेकर हर चीज महंगी होगी। इस बारे में वित्त विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
इंडियन ऑयल कारपोरेशन के अनुसार, आदेश के तहत काम होगा। मौजूदा समय में जम्मू-कश्मीर में 535 फिलिंग स्टेशन हैं। इनमें हर रोज औसतन 1500 के करीब टैंकरों से तेल की आपूर्ति होती है। सरकार ने बजट के दौरान सेस लगाने का फैसला लिया था। इससे सीधे सरकार की आय में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा समय में सरकार की आय कम है। इससे योजनाओं और अन्य काम के लिए धनराशि का संकट रहता है। अब पेट्रोल और डीजल में सेस लगेगा। पहले सरकार की ओर से माफ किया गया था। इससे वाहन चालकों को सस्ता तेल मिलता था। वर्तमान में डीजल के रेट प्रति लीटर 81.64 हैं। अब 83.64 रुपये दाम होंगे। पेट्रोल के दाम प्रति लीटर 95.51 रुपये हैं। अब एक रुपये दाम बढ़ने से 96.51 रुपये मिलेगा। एक लाख से ज्यादा वाहन प्रदेश में हर रोज तेल भरवाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें