पुलिस ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत पुरमंडल में करवाई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। जिला पुलिस ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय खड़ा मदाना में वॉलीबाल टूर्नामेंट करवाया। फाइनल मुकाबले में मदाना की टीम ने खड़ा को मात देखकर ट्राॅफी अपने नाम कर ली।
प्रतियोगिता में क्षेत्र की पांच टीमों ने भाग लिया जिससे स्थानीय युवाओं में खेल के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला। फाइनल मुकाबला गांव खड़ा और गांव मदाना की टीमों के बीच खेला गया। मदाना की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को ट्रॉफी, वॉलीबाल नेट और खेल किट प्रदान की गई। उपविजेता टीम को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी नूर हुसैन मुख्य अतिथि रहे। पूर्व सरपंच अनिल कुमार, थाना प्रभारी मनोहर लाल शर्मा भी मौजूद रहे। मैचों का संचालन रेफरी सुनील कुमार, राकेश कुमार, साजिया और मोहित सिंह ने किया।