फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चोरी-लूट के मामले में नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को कोर्ट ने दी मंजूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सांबा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सांबा की अदालत ने थाना विजयपुर में दर्ज चोरी व लूट के एक मामले में पुलिस की अंतिम रिपोर्ट स्वीकार करते हुए जांच बंद करने की अनुमति दे दी है। हालांकि अदालत ने स्पष्ट किया कि भविष्य में कोई सुराग मिलने पर जांच दोबारा शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन

अदालत में पेश रिपोर्ट के अनुसार मामला वर्ष 2022 से जुड़ा था। शिकायतकर्ता नेहा देवी निवासी शिव नगर (विजयपुर) ने अपने घर में चोरी और लूट की वारदात की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की ओर से जांच के दौरान आरोपी का पता लगाने और चोरी गया सामान बरामद करने के प्रयास किए गए लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मामले की सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता अदालत में उपस्थित हुईं और उन्होंने पुलिस जांच पर संतोष जताते हुए केस बंद करने पर कोई आपत्ति नहीं जताई। अदालत ने मामले के तथ्यों, जांच अधिकारी के प्रयासों और शिकायतकर्ता के बयान को ध्यान में रखते हुए अंतिम रिपोर्ट स्वीकार कर ली। साथ ही निर्देश दिया कि यदि भविष्य में कोई महत्वपूर्ण सुराग मिलता है तो जांच को पुनः शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें