आरएस पुरा। स्काॅस्ट के मैदान में जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के शुक्रवार को दो सेमीफाइनल खेले गए। इसमें डायमंड क्रिकेट क्लब और वारियर्स ने जीत दर्ज की।
पहला सेमीफाइनल वाईसीसी व डायमंड क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। निर्धारित 10 ओवरों में वाईसीसी की टीम तीन विकेट खोकर 66 रन ही बना पाई। इसमें बल्लेबाज कक्कड़ ने 26 व ज्योति ने 17 रन का योगदान दिया। डायमंड क्रिकेट के गेंदबाज सागर ने तीन और राजन ने एक विकेट प्राप्त किया। बाद में डायमंड क्रिकेट क्लब ने जीत के लिए सात ओवरों में दो विकेट खोकर 68 रन बनाकर फाइनल में प्रवेश किया। डायमंड टीम के बल्लेबाज वीरू ने 31 व गिन्नी 25 रन का योगदान दिया।
दूसरा सेमीफाइनल मैच वारियर्स क्रिकेट क्लब व 295 क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते वारियर्स क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 143 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज सन्नी ने 41 व कैंटी ने 23 रनों का योगदान दिया। बाद में 295 क्रिकेट क्लब छह विकेट खोकर 100 रन ही बना पाई। इसमें कर्ण ने 22 व अमनदीप ने 26 रन का योगदान दिया। वारियर्स क्रिकेट क्लब की टीम ने 43 रन से जीत प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया।