फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अंतर विद्यालय जोन स्तरीय ट्राइल्स शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय ज्यौड़ियां में सोमवार को अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों के लिए अंतर विद्यालय जोन स्तरीय ट्राइल्स शुरू हुए।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के प्रधानाचार्य शफकत अली ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्रों को बधाई दी और चरित्र निर्माण व युवा विकास में खेलों की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। ज़ोनल फिजिकल एजूकेशन ऑफिसर उमाकांत ने सभी टीमों को बधाई दी। इस प्रतियोगिता का आयोजन जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी जम्मू सुखदेव राज शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। ज़ोन ज्यौड़ियां के गतिविधि प्रभारी डॉ. अश्वनी बाली ने सभी युवा खिलाड़ियों के उत्कृष्ट कौशल, अनुशासन और सच्ची खेल भावना के लिए दिल से प्रशंसा व्यक्त की। इस मौके पर चंदरबीर सिंह, परवीन कुमार, श्याम लाल, देविंदर सिंह, अश्वनी कुमार, प्रदीप सिंह, जतिंदर सिंह, दिलेश्वर सिंह, संदीप सिंह व अमनदीप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें