फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विधायक ने जनता दरबार में सुनीं बिजली और पानी की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। विधायक मोहन लाल भगत ने सोमवार को आयोजित जनता दरबार में लोगों की पानी और बिजली की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

उन्होंने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। बाकी बची समस्याओं को उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान लोगों ने विधायक के समक्ष पेयजल, बिजली, सड़कों की खस्ता हालत, सिंचाई के लिए पानी, चिनाब पर बनने वाले पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने, भूमि का मुआवजा सहित अन्य कई समस्याओं का निदान कराने का अनुरोध किया। विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि जनता की सामूहिक समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। इस मौके पर विधायक मोहन लाल भगत ने कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। इस अवसर पर तहसीलदार मंजीत सिंह, वीडीओ नवील हमदानी, मंडल प्रधान गौरव सिंह, पूर्व बीडीसी चेयरमैन निशा कुमारी, पूर्व सरपंच राम सरूप, पूर्व सरपंच भूपेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश व पवन सिंह आदि शामिल थे।


कैप्शन 1
परगवाल में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते विधायक मोहन लाल भगत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें