फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा में अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट, विजेता टीम को मिलेगा 75 हजार रुपये का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा मुक्त अभियान के तहत जल्द होंगे चयन ट्रायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सांबा में जिला प्रशासन नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट करवाएगा। विजेता टीम को 75 हजार रुपये, उपविजेता को 50 हजार रुपये तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए खेलों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। टूर्नामेंट के लिए चयन ट्रायल 19 अप्रैल के बाद आयोजित किए जाएंगे। इनमें चयनित खिलाड़ी आगे प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जिला प्रशासन ने युवाओं से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ नशे के दुष्प्रभावों से बचाने में सहायक सिद्ध होते हैं। इच्छुक प्रतिभागी पंजीकरण और अन्य जानकारी के लिए जारी संपर्क नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें