सांबा। धोरा प्रीमियर क्रिकेट लीग में प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला कलोआ और बाड़ा की टीम के बीच हुआ। कलोआ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाड़ा को हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। बाड़ा की टीम लीग से बाहर हो गई है।
मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंत में कलोआ की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की। कलोआ की जीत में भवानी सिंह जम्वाल का अहम योगदान रहा। उन्होंने मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। दर्शकों की भी अच्छी खासी भीड़ मैदान में मौजूद रही। संवाद