विजयपुर। सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू के दो विद्यार्थी अभिनंदन रंधावा और गौरवी शर्मा को प्रधानमंत्री मोदी के साथ विशेष बातचीत के लिए चुना गया है। इन विद्यार्थियों को पूरे देश से 12 लाख प्रतिभागियों के एक बेहद प्रतिस्पर्धी समूह में से शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनका चयन राष्ट्रीय-स्तरीय मुकाबले में उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। प्रधानमंत्री के साथ यह बातचीत 12 और 13 अप्रैल, को होनी तय है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू के कुलपति प्रो. संजीव जैन ने छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान में पोषित शैक्षणिक उत्कृष्टता और प्रतिस्पर्धी भावना को दर्शाती है। संवाद