फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहीद सुखदेव क्लब संगवाली की टीम ने जीता मैच

विज्ञापन
थलोरा मंडी में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते विधायक। - फोटो : थलोरा मंडी में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते विधायक।
विज्ञापन
सांबा। मंडी थलोरा यंग यूथ के सौजन्य से रविवार को रामलीला मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इसमें शहीद सुखदेव क्लब संगवाली की टीम ने मैच जीता।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया ने शिक्षा जहां बौद्धिक विकास करती है, वहीं खेल शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं। खेल भी शिक्षा का एक अंग है। विधायक ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हारने वाले को जीतने के लिए और जीतने वाले को जीत बरकरार रखने के लिए खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। अच्छा खिलाड़ी छोटे गांवों से भी निकल कर देश का नाम रोशन कर सकता है। उद्घाटन मैच गढ़ मंडी और अपर संगवाली टीमों के बीच खेला गया। शहीद सुखदेव क्लब संगवाली की टीम ने टाॅस जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। संगवाली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 77 रन बनाए। इसमें साहिल ने 18 और शानु ने 16 रन बनाए। मंडी गढ़ के विशाल ने तीन विकेट लिए। बिल्लू ने 20 रन देकर दो विकेट लिए। रनों का पीछा करने उतरी गढ़ मंडी की टीम के बिल्लू ने 18 गेदों में 13 रन बनाए। सचिन ने 8 गेंद में नौ रनों का योगदान दिया। गढ़ मंडी की टीम 61 रन बना कर आउट हो गई। शहीद सुखदेव क्लब के हनी ने दो विकेट लिए, साहिल ने तीन रन देकर दो विकेट लिए। साहिल को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मौके पर आयोजक टीम के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें