फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चिनाब का जलस्तर घटा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। बीते शुक्रवार को चिनाब का जलस्तर बढ़कर 28 फीट तक पहुंच गया। इससे नदी किनारे बसे गांवों में दहशत फैल गई थी लेकिन रविवार को यह घटकर 12 फीट तक पहुंच गया।
विज्ञापन


रविवार को जलस्तर घटने के बाद अब लोग राहत की सांस ले रहे हैं। जलस्तर घटते ही स्थानीय किसानों ने राहत की सांस लेते हुए दरिया किनारे खड़ी फसलों की कटाई तेज कर दी। लोगों ने बताया कि फसलें पक चुकी थीं लेकिन जलस्तर बढ़ने से डर के कारण कोई खेत में नहीं जा रहा था। अब हालात कुछ सामान्य हुए हैं तो कटाई का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें