फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजोेरी स्पोर्ट्स क्लब ने जीता ओपन कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब

विज्ञापन
राजोेरी स्पोर्ट्स क्लब ने ओपन कबड्डी चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीताफोटो स्रोत यूवा सेवा विभाग
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में चाैधरीनाड़ की टीम को दी मात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में वीरवार को ओपन कबड्डी चैंपियनशिप 2025 का फाइनल खेला गया। राजोेरी स्पोर्ट्स क्लब और चौधरीनाड़ के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें राजोेरी ने 39-23 अंकों के निर्णायक स्कोर के साथ जीत हासिल की।
विज्ञापन

यह मैच कौशल टीम वर्क और दृढ़ संकल्प का शानदार प्रदर्शन था। राजोेरी क्लब ने मैट पर दबदबा बनाया और प्रतिष्ठित चैंपियनशिप खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम में विधायक इफ्तिखार अहमद मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की और क्षेत्र में कबड्डी को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। टूर्नामेंट का आयोजन सुशील जमवाल, सचिव कबड्डी एसोसिएशन राजोेरी के नेतृत्व में जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सहयोग से किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेश गुप्ता ने फाइनल में शिरकत की और आयोजकों व एथलीटों को उनके समर्पण और खेल भावना के लिए सराहा। चैंपियनशिप ने न केवल खेल उत्कृष्टता का जश्न मनाया बल्कि सामुदायिक संबंधों को भी मजबूत किया। इससे युवाओं को अनुशासन, एकता और उपलब्धि के मार्ग के रूप में खेल को अपनाने की प्रेरणा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें