अरनिया/आरएस पुरा। जम्मू पुलिस ने अरनिया व आरएस पुरा क्षेत्र में दो कुख्यात अपराधियों शुभम सैनी उर्फ मुंदी और परमजीत कुमार उर्फ जूंगी को सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत गिरफ्तार कर जिला जेल पुंछ भेजा है। आरोपियों के खिलाफ हाल के महीनों में कई एफआईआर दर्ज थीं। वे बार-बार जमानत पर छूटने के बाद आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो रहा था। मामला थाना अरनिया में पुलिस ने एसडीपीओ आरएस पुरा और एसपी हेडक्वार्टर जम्मू के पर्यवेक्षण में दर्ज किया। संवाद