फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नरड़ीवाला स्कूल की टीम वॉलीबाल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
- फाइनल में डीएसपी हायर सेकेंडरी स्कूल खौड़ को हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। आईआरपी 7वीं बटालियन कोट भलवाल सेरी के मुख्यालय में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत वॉलीबाल टूर्नामेंट करवाया गया। बुधवार को फाइनल मुकाबले में हायर सेकेंडरी स्कूल नरड़ीवाला की टीम ने शहीद डीएसपी हायर सेकेंडरी स्कूल खौड़ को हराकर ट्राॅफी जीती।
विज्ञापन

समापन समारोह में बटालियन के कमांडर पवन परिहार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। दोनों टीमों को ट्राफी, नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिए गए। परिहार ने कहा कि इस टूर्नामेंट का आयोजन खेल भावना, युवा और सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं के बीच फिटनेस, टीम वर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की संस्कृति को बढ़ावा देते हुए छात्रों को अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक जीवंत मंच प्रदान करना है। परिहार ने इस बात पर जोर दिया कि सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत इस तरह की पहल पुलिस-पब्लिक संबंधों को मजबूत करने में सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें