फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर में मोहिंदर कौशल्या क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन

विज्ञापन
एमके क्रिकेट एकेडमी का उद्धाटन करते डीएसपी केडी भगत
विज्ञापन
युवाओं को नशा मुक्ति और खेलों से जोड़ने की पहल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। अखनूर के वार्ड-13 में मोहिंदर कौशल्या क्रिकेट एकेडमी का मंगलवार को उद्घाटन किया गया। इस एकेडमी का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को प्रोफेशनल क्रिकेट प्रशिक्षण प्रदान करना, खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना और युवाओं को नशे से दूर रखना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएसपी केडी भगत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम है। इससे युवा अनुशासन, फोकस और जिम्मेदारी सीखते हैं तथा नशे और गलत राह से दूर रहते हैं। युवा राजपूत सभा के पूर्व प्रधान राजन सिंह हैप्पी, डीएसपी जगपाल शर्मा, कुंवर शक्ति सिंह और पूर्व सरपंच संजीव सिंह लंगेह ने एकेडमी के संस्थापक श्याम सिंह को नए वेंचर की बधाई दी। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि एकेडमी न केवल क्रिकेट कौशल निखारने का मंच बनेगी बल्कि युवाओं में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और उद्देश्यपूर्ण जीवन की भावना भी विकसित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें