फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एम्स में ऑब्सटेट्रिक एनेस्थीसिया पर वर्कशॉप करवाई

विज्ञापन
विजयपुर एम्स में वर्कशॉप का आयोजन किया
विज्ञापन
विजयपुर। एम्स विजयपुर ने मंगलवार को ऑब्सटेट्रिक एनेस्थीसिया पर सिमुलेशन वर्कशॉप करवाई। इसमें जम्मू-कश्मीर के मेडिकल इंस्टीट्यूशन के एक्सपर्ट, रेजिडेंट, परास्नातक प्रशिक्षु और 70 से अधिक डेलीगेट शामिल हुए। एनेस्थिसियोलॉजी विभाग की लीडरशिप में हुई इस पहल ने एकेडमिक बातचीत को हैंड्स-ऑन सिमुलेशन-ड्रिवन ट्रेनिंग के साथ जोड़ने के लिए प्लेटफॉर्म के तौर पर काम किया। इसका मकसद मैटरनल सेफ्टी प्रोटोकॉल को मजबूत करना और ऑब्सटेट्रिक एनेस्थीसिया में क्लीनिकल तैयारी को बढ़ाना था।
विज्ञापन

साइंटिफिक चर्चाओं में चंडीगढ़ और एम्स बठिंडा से प्रो. काजल जैन, प्रो. अंजू ग्रेवाल, डॉ. सौम्या सरकार शामिल रहीं। उनके सेशन में लेबर एनाल्जेसिया, हाई-रिस्क ऑब्सटेट्रिक इवेल्यूएशन और स्ट्रक्चर्ड पेरिऑपरेटिव प्लानिंग के बदलते स्वरूप के बारे में जानकारी दी गई। एम्स विजयपुर की डॉ. मीता गुप्ता ने रिसोर्स-वेरिएबल सेटिंग्स में इंट्रापार्टम एनेस्थीसिया पर विचार-विमर्श किया। डॉ. रेणु वाखलू ने रीजन-स्पेसिफिक मैटरनल रिस्क बर्डन और ऑब्सटेट्रिक इमरजेंसी नेटवर्क्स की बदलती जरूरतों के बारे में बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें