फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पलांवाला ने जीता वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। जम्मू पुलिस की ओर से सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट का बुधवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में पलांवाला की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

सरकारी बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित इस टूर्नामेंट में आठ टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर एसपी रूरल जम्मू, बृजेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। इसके अलावा एसडीपीओ वरिंदर गुप्ता, थाना प्रभारी अखनूर रोहित गांधी, थाना प्रभारी घरोटा सुनील कुमार, थाना प्रभारी खौड़ नीरज चौधरी उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पलांवाला और अम्बारां की टीमों के बीच खेला गया। इसमें पलांवाला की टीम ने अम्बारां को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट में विजेता टीम को 10,000 रुपये की नकद राशि, ट्रॉफी और अन्य खेल सामग्री प्रदान की गई, जबकि उपविजेता टीम को 5,000 रुपये नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और खेल सामग्री देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर एसपी रूरल जम्मू ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे उन्हें नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें