फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बीएसएफ की 195 वाहिनी ने जीती हैंडबॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज के छात्र नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के दौरान सोहल गांव में कार्यक्रम में दौ
विज्ञापन
अखनूर। बीएसएफ कैंप अखनूर में आयोजित अंतर वाहिनी हैंडबॉल (पुरुष) चैंपियनशिप के फाइनल में 195 वाहिनी बीएसएफ ने 44 वाहिनी को 27-25 के करीबी अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 195 वाहिनी के अलावा 44, 134 और सात बटालियन ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले के दौरान 44 वाहिनी के कमांडेंट सुरेश कुमार सासनी समेत बीएसएफ के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर 195 वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट संजीव कुमार ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि ये मानसिक तनाव को भी कम करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं नए खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्रदर्शन का मंच प्रदान करती हैं, जिससे उनके उज्जवल भविष्य के अवसर खुलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें