पुंछ। जिला युवा सेवा और खेल विभाग की ओर से शुक्रवार को कनूइयां जोन में लड़कियों के अंतर 14 और 17 वर्ष वर्ग आयु वर्ग की अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें हाईस्कूल डन्ना ने शतरंज का खिताब जीता।
इसमें मुख्य अतिथि रहीं हेडमास्टर मंगनाड मंजीत कौर ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न शिक्षा संस्थानों की कुल 455 लड़कियों ने वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी और शतरंज आदि स्पर्धाओं में भाग लिया। सभी मुकाबले कुलदीप कुमार जेडपीईओ जोन कनुइयन की देखरेख में हुए।
अंतर 17 वर्ष आयु वर्ग में हायर सेकंडरी स्कूल जलास ने वॉलीबॉल का खिताब जीता। हाईस्कूल मंगनाड़ ने शतरंज का खिताब जीता। हाईस्कूल कनुइयां ने कबड्डी का खिताब जीता। 14 वर्ष के बालिका वर्ग में हायर सेकंडरी स्कूल जलास ने खो-खो का खिताब जीता। हाईस्कूल दारा डुलियन ने वॉलीबॉल का खिताब जीता। हाईस्कूल मंगनाड़ ने खो-खो का खिताब जीता। हाईस्कूल मंगनाड़ ने कबड्डी का खिताब जीता।