आरएस पुरा। पुलिस की ओर से सरकारी बॉयज मिडिल स्कूल सतराईया के मैदान में आयोजित वॉलीबॉल मैच में सतराईया की टीम विजेता बनी।
फाइनल मैच में एसएसपी जम्मू जोगिंदर सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। फाइनल मैच में सतराईया टीम ने रोमांचक मुकाबले में बडियाल ब्राह्मणा टीम को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की। इस अवसर पर एसएसपी जोगिंदर सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, खेल और अन्य खेल सामग्री प्रदान की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ॅयुवाओं को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए खेल गतिविधियों के माध्यम से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस दौरान एसपी हेडक्वार्टर जम्मू इरशाद हुसैन राथर, थाना प्रभारी आरएस पुरा रवि परिहार, थाना प्रभारी मीरां साहिब जय पॉल शर्मा सहित पुलिस के अन्य अधिकारी व क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।