फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत ने गेंद और बल्ले से दिखाया शानदार खेल, दिन के दोनों मैच जीते

विज्ञापन
दोनों मैचों के सर्वक्ष्रेष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए सरपंच। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। चिनाब रियासी क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को बारिश से बाधित हुए एक मैच के अलावा दो अन्य मैच खेले गए। इन दोनों मैचों में एमीगोस पानीपत ने कांगड़ा और रियासी की टीमों को मात दी। वहीं, यूनाइटेड क्रिकेट ऑफ जम्मू को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह सबसे पहले वीरवार को बारिश से रुके मैच को शुरू करवाया गया। इसमें शौर्या क्रिकेट क्लब व प्रेजीडेंट इलेवन सुंदरबनी आमने सामने रहे। वीरवार को इस मैच में शौर्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, और 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज अनिकेत ने 55 और रघु ने 22 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुंदरबनी ने 6.1 ओवरों में दो विकेट पर 82 रन बनाए थे। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई तो मैच रोक दिया गया।
शुक्रवार सुबह मैच को दोबारा शुरू किया गया, जिसको सुंदरबनी ने 12 गेंदें शेष रहते सात विकेट से जीत लिया। इसमें बल्लेबाज अंकित चौधरी ने 23, शरद ने 24 और अरविंद ने नाबाद 41 रनों की पारी खेली। वहीं, दूसरे मैच में हिमाचल स्ट्राइकर कांगड़ा और एमीगोस पानीपत भिड़े। इसमें कांगड़ा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 59 रनों पर ही सिमट गई। इसमें अखिल ने 19 व निखिल ने 15 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

वहीं, पानीपत के गेंदबाज अनिकेत ने 12 रन देकर पांच विकेट लिए। पानीपत ने इस मैच को पांचवें ओवर में ही आठ विकेट से जीत लिया। टीम के लिए पारी में बल्लेबाज गौरव ने 24 और रिशिपाल ने 17 रनों का योगदान दिया। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अनिकेत मैन ऑफ द मैच रहे। वीरवार को होने वाले मैचों में अनुपस्थित रही टीम यूनाइटेड क्रिकेट ऑफ जम्मू को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया है। उसे सुंदरबनी से भिड़ना था। आज सुंदरबनी और एमीगोस पानीपत के बीच क्वार्टर फाइनल खेला जाएगा।
-----
रियासी को 108 रनों से हराया
तीसरा मैच नेशनल क्लब रियासी और एमीगोस पानीपत के बीच खेला गया। इस मैच में रियासी ने टॉस जीतकर पानीपत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पानीपत की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी हुए 20 ओवरों में 203 रन ठोक डाले। लक्ष्य का पीछा करते हुए रियासी की पूरी टीम 19 ओवर में 95 रनों पर ही ढेर हो गई। इस प्रकार पानीपत को 108 रनों की बड़ी जीत मिली। मैच में पानीपत के बल्लेबाज साहिल ढिल्लों की शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें