फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खेल गांव में 17 से शुरू होगी फुटबॉल अकादमी

विज्ञापन
विज्ञापन
- फुटबाॅल प्रशिक्षण के लिए अंडर-15 व 17 में 20-20 खिलाड़ियों का होगा चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने खेल गांव नगरोटा में फुटबॉल अकादमी के लिए चयन ट्रायल करवाया। ट्रायल में अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग के कुल 65 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 60 खिलाड़ियों का चयन अगले दौर के लिए किया गया है।

चयनित खिलाड़ियों में अंडर-15 वर्ग के 28 और अंडर-17 वर्ग के 32 खिलाड़ी शामिल हैं। अब दोनों आयु वर्गों से 20-20 खिलाड़ियों का अंतिम चयन 13 अगस्त को होगा। इसके बाद खेल गांव में फुटबॉल का नियमित प्रशिक्षण 17 अगस्त से शुरू होगा। खिलाड़ियों को रोज शाम चार से सात बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकादमी में खिलाड़ियों को फुटबॉल की तकनीक, फिटनेस और खेल की बारीकियां सिखाई जाएंगी। कोच रोहित कुमार गुप्ता प्रशिक्षण देंगे। विभाग का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। इसके अलावा खेल गांव में हॉकी और ताइक्वांडो अकादमी के लिए चयन ट्रायल भी 17 से 19 अगस्त तक होंगे। अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग के इच्छुक खिलाड़ी विभाग के सोशल मीडिया हैंडल पर जारी गूगल फॉर्म से पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें