फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जूनियर नेशनल टेनिकोइट चैंपियनशिप का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। पांच दिवसीय 42वीं जूनियर लड़के व लड़कियाें की नेशनल टेनिकोइट प्रतियोगिता का बुधवार को ग्रीन फील्ड गांधी नगर में शुभारंभ हुआ। यह आयोजन टेनिकोइट फेडरेशन ऑफ इंडिया और जेएंडके टेनिकोइट एसोसिएशन के तत्वावधान में जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से किया जा रहा है। देशभर के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से करीब 550 खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं। पहले दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। परिणाम वीरवार को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की आयुक्त सचिव यशा मुदगल रहीं। उन्होंने चैंपियनशिप का उद्घाटन करते हुए कहा कि विभाग खेल अवसंरचना के विकास, बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने और युवाओं को नशे से दूर रखकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक एसीबी शक्ति पाठक, एसपी साउथ अजय शर्मा, चीफ स्पोर्ट्स ऑफिसर अनीसा नबी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें