सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी : कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला हुआ मैच
संवाद न्यूज एजेंसी।
जम्मू। सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले गए पहले ही मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली मजबूत महाराष्ट्र टीम को पांच विकेट से हराया।
बुधवार के पहले बल्लेबाजी करते हुए महाराष्ट्र की टीम 19.5 ओवर में 10 विकेट पर 130 रन ही बना पाई। पृथ्वी शॉ, ऋतुराज गायकवाड़ और राहुल त्रिपाठी जैसे दिग्गज बल्लेबाज जम्मू-कश्मीर की तेज गेंदबाजी का सामना नहीं कर सके। विक्की ओस्तवाल (21), अर्शिन कुलकर्णी (20) और एनएस नायर (19) रन ही जोड़ पाए।
जम्मू-कश्मीर की ओर से अकीब नबी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। उमरान मलिक और युद्धवीर सिंह ने 2-2 विकेट हासिल किए। स्पिनर आबिद मुश्ताक ने दो जबकि मुरुगन अश्विन ने एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मू-कश्मीर ने सधी हुई शुरुआत की। कमरान ने सर्वाधिक 28 रन, कप्तान शुभम खजूरिया ने 26 रन, अब्दुल समद ने 20 रन का योगदान दिया। अंत में कन्हैया वाधवान नाबाद 19 और अबिद मुश्ताक नाबाद 18 ने टीम को जीत तक पहुंचाया। महाराष्ट्र की ओर से हंगरगेकर और सोलंकी ने 2-2 विकेट झटके। शानदार गेंदबाजी और नाबाद पारी के दम पर आबिद मुश्ताक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।