जम्मू विश्वविद्यालय के पोस्ट ग्रेजुएट विभाग ने जीता पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का खिताब। (विभाग)
जम्मू। खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय की ओर से आयोजित इंटर-कॉलेज पावरलिफ्टिंग (महिला) प्रतियोगिता का शुक्रवार को जम्मू विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हाॅल में समापन हुआ। जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) के पीजी विभाग ने कुल 17 अंकों के साथ सर्वश्रेष्ठ टीम की ट्रॉफी अपने नाम की।
प्रतियोगिता में जम्मू विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न कॉलेजों की छात्राओं ने दमखम दिखाया। 47 किलो भार वर्ग में राजकीय महिला काॅलेज परेड की महक ने स्वर्ण पदक जीता। 52 किलोग्राम में जम्मू विश्वविद्यालय की प्रीति शर्मा ने स्वर्ण, कशिश वर्मा ने रजत और मीनाक्षी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 57 किलो भार वर्ग में जम्मू विश्वविद्यालय की प्रिया कुमारी ने स्वर्ण, जीसीडब्ल्यू परेड की रिया मेहरा ने रजत पदक और जीडीसी बिश्नाह की सुहानी देवी ने कांस्य पदक जीता। 63 किलो भार वर्ग में जम्मू विश्वविद्यालय की उपासना ने स्वर्ण, अंजली ने रजत और जीडीसी बिश्नाह की सोनिया ठाकुर ने कांस्य पदक जीता। संवाद