फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: युवराज पहलवान और इमाम हुसैन में बराबरी पर छूटा बड़ी माली का मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
-जंगवाल में साईं मुशैयर अली शाह की मजार पर करवाया गया वार्षिक दंगल
विज्ञापन

अरनिया । गांव जंगवाल में साईं मुशैयर अली शाह की मजार पर ऐतिहासिक वार्षिक दंगल बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। दंगल में 30 कुश्तियां करवाई गईं। युवराज पहलवान और इमाम हुसैन पहलवान के बीच हुआ पहली माली का मुकाबला बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन

दोनों पहलवानों ने पूरी ताकत के साथ दमखम दिखाए। बड़ी माली पर पुरस्कार में फ्रिज रखा गया था। बराबरी पर मुकाबला छूटने के बाद दोनों पहलवानों के बीच इसके पैसे आधे-आधे बांट दिए गए। प्रबंधक कमेटी के प्रधान कैप्टन गारा राम ने बताया कि साईं मुशैयर अली शाह की ग्रामीणों पर अपार कृपा रहती है। मजार पर श्रद्धालुओं की मन्नतें पूरी होती हैं। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी अरनिया दिलावर सिंह को कमेटी ने माता की चुनरी भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर कमेटी सदस्य कैप्टन ओमप्रकाश, हरबंस लाल, रतन लाल, जसवीर सिंह, तरसेम लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें