फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्कूल गेम्स : टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मेजबान का सफर खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
प्री-क्वार्टर फाइनल लाइनअप तय, आज से होंगे कड़े मुकाबले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नेशनल स्कूल गेम्स के तहत जारी टेबल टेनिस चैंपियनशिप में मेजबान जम्मू-कश्मीर का सफर खत्म हो गया है। शनिवार हो हुए मुकाबलों के बाद तय हुई प्री-क्वार्टर फाइनल लाइनअप के बॉयज और गर्ल्स वर्ग में जम्मू-कश्मीर अपना स्थान नहीं बन पाया।
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हाॅल में जारी प्रतियोगिता में शनिवार को खिलाड़ियों ने बेहतरीन कौशल, संयम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में देश भर से 34 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और विभिन्न खेल संगठनों की टीमें भाग ले रही हैं। लड़कों के वर्ग में प्री-क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, विद्या भारती, केवीएस, चंडीगढ़, तेलंगाना, पुडुचेरी, सीआईएससीई, कर्नाटक और तमिलनाडु ने जगह बनाई है। लड़कियों के वर्ग में प्री-क्वार्टरफाइनल में दिल्ली, सीबीएसई, महाराष्ट्र, पुदुचेरी, तमिलनाडु, गोवा, तेलंगाना, पंजाब, राजस्थान, असम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, एनवीएस, चंडीगढ़ और पश्चिम बंगाल की टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें