जम्मू। रणजी ट्रॉफी के पहले चरण में शानदार खेल का प्रदर्शन करने के बाद अब जम्मू कश्मीर की टीम टी-20 ट्राफी में अपना दमखम दिखाएंगी। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के लिए अपनी 25 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी हैं। टीम आज कोलकाता के लिए रवाना होगी।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की 26 नवंबर से शुरुआत हो रही है। यह टूर्नामेंट घरेलू क्रिकेट सर्किट में सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से एक है। टीम में कप्तान शुभम खजूरिया तो उप कप्तान कन्हैया वाधवान होंगे। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कई उभरते चेहरों को भी मौका दिया गया है। कामरान इकबाल, विव्रांत शर्मा, मुसैफ एजाज, अब्दुल समद, यावर हसन, आबिद मुश्ताक, वंशज शर्मा, अश्विन मरुग, युधवीर सिंह, आकिब नबी, उमरान मलिक, नासिर लोन और सुनील कुमार शामिल हैं।
टीम के साथ पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अजय शर्मा मुख्य कोच व सपोर्ट स्टाफ रहेगा जेकेसीए एडमिनिस्ट्रेटर ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता ने कहा कि अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलित संयोजन व मजबूत सपोर्ट स्टाफ जम्मू-कश्मीर टीम को टूर्नामेंट में एक मजबूत दावेदार बनाता है।