फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स अंडर-19 में पहली बार प्रदेश की झोली में दो स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मोहित अंथाल और शिवांश राजपूत ने 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स 2025 (अंडर-19 ताइक्वांडो चैंपियनशिप) में गोल्ड मेडल जीता है।
विज्ञापन

दोनों ने पहली बार अंडर-19 में प्रदेश के लिए मेडल जीते हैं। दोनों खिलाड़ियों ने सफलता का श्रेय माता-पिता और हेड कोच अतुल पनगोत्रा को दिया है। उनका कहना है कि वे अब राष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए इंडियन टीम में जगह पक्की करने के लिए मेहनत करेंगे। देश के लिए मेडल जीतेंगे।
उधमपुर के रहने वाले 12वीं के छात्र शिवांश राजपूत ने 45 किलो भारवर्ग में असम के प्रीत सिंह को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। बातचीत में शिवांश ने बताया कि छठीं कक्षा से ही वह ताइक्वांडो खेल रहे हैं। स्कूल के कोच सिद्धार्थ ने प्रशिक्षण देना शुरू किया तो हेड कोच अतुल पंगोत्रा ने आज इस मुकाम पर पहुंचाया। इससे पहले विद्या भारती के नेशनल गेम में कांस्य पदक मिला था।
विज्ञापन

स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड जीत चुके हैं। उधमपुर के ही रहने वाले 11वीं कक्षा के छात्र मोहित अंथाल ने 55 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छह साल से ताइक्वांडो खेल रहे हैं। पिता जय अंथाल के एक दोस्त ने ताइक्वांडो खेलने के लिए प्रेरित किया था। इससे पहले वह फेडरेशन की ओर से महाराष्ट्र और राजस्थान में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में खेल चुके हैं। एसजीएफआई की ओर से आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। कहते हैं कि देश के लिए खेलते हुए गोल्ड मेडल जीतने की इच्छा है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें