फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडबॉल : जम्मू विवि के पीजी विभाग ने जीता डबल खिताब

विज्ञापन
हैंडबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीतने के बाद जम्मू विश्वविद्यालय की महिला और पुरुष टीम। स्रोत जेयू
विज्ञापन
पुरुष और महिला वर्ग में जीडीसी उधमपुर व महिला कॉलेज उधमपुर को दी मात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के पीजी विभाग ने अंतर कॉलेज हैंडबॉल प्रतियोगिता का डबल खिताब अपने नाम किया है। टीम ने पुरुष और महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला जीतकर अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय ने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया। शनिवार को हैंडबॉल कोर्ट में मुकाबले खेले गए। इनमें जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों से सरकारी व निजी डिग्री कॉलेज ने भाग लिया। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में पीजी विभाग ने जीडीसी उधमपुर को 26-21 से हराया। महिला वर्ग के फाइनल में भी पीजी विभाग ने महिला काॅलेज उधमपुर को 8-4 से मात देकर खिताब जीत लिया। टूर्नामेंट का संचालन जम्मू विश्वविद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशक डॉ. दाउद इकबाल बाबा के पर्यवेक्षण में हुआ। मैचों का संचालन गौरव शर्मा, प्रिया देवी, विनय शर्मा, करुण मागोत्रा, रवि कुमार, ऋचा मंडला और विकास करलूपिया ने किया।

हैंडबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीतने के बाद जम्मू विश्वविद्यालय की महिला और पुरुष टीम। स्रोत जेयू

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें