फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विश्व यूनिवर्सिटी खेलों में दम दिखाएंगे प्रदेश के फेंसर श्रेया, ऋषिका व सुफियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के तीन प्रतिभाशाली फेंसर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

ये तीनों खिलाड़ी श्रेया गुप्ता, ऋषिका खजूरिया और सुफियान वहीद सोहिल 17 से 22 जुलाई तक जर्मनी के राइन-रूर में होने वाली विश्व यूनिवर्सिटी खेलों में भाग लेंगे। तीनों फेंसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर में प्रशिक्षण और पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्हें ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खेलों में शानदार प्रदर्शन के आधार पर एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज की टीम में चुना गया है। इस उपलब्धि पर जम्मू-कश्मीर एमेच्योर फेंसिंग एसोसिएशन ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी है। एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि ये युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने प्रदर्शन से जम्मू-कश्मीर और देश का नाम रोशन करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें