फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कुश्ती चैंपियनशिप के महिला व पुरुष पहलवानों ने दिखाया दम

विज्ञापन
कुश्ती चैंपियन​​शिप के दौरान मुकाबला करते ​खिलाड़ी फोटो आयोजक
विज्ञापन
61 किलोग्राम भार वर्ग में रियासी के नेत्र सिंह ने मारी बाजी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हॉल हुई एक दिवसीय 32वीं सीनियर पुरुष और 18वीं महिला जेएंडके यूटी कुश्ती चैंपियनशिप का समापन हुआ। पूरे दिन चले इस चैंपियनशिप में विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
चैंपियनशिप के 61 किलोग्राम भार वर्ग में रियासी के नेत्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के रोहित को हराया। 79 किलोग्राम भार वर्ग में जेकेपी के गुलशन ने जम्मू के अमर जीत को हराया। 72 किलोग्राम में आरएसपुरा के साहिल ने कठुआ के वसीम को हराया। जबकि 86 किलोग्राम में जेकेपीके रणजीत ने उधमपुर के मकसूद को मात दी। वहीं महिला वर्ग में 50 किलोग्राम कुश्ती में जम्मू की मेरी ने उधमपुर की रेखा को हराया। 53 किग्रा में उधमपुर की समरीन ने जम्मू की नितिशा को हराया। 57 किग्रा में जम्मू की बरशा ने सांबा की ममता को हराया। 76 किग्रा में जम्मू की सुनाक्षी ने कठुआ की मानवी को हराया। जम्मू-कश्मीर के युवा सेवा एवं खेल मंत्री सतीश शर्मा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने खेल को बढ़ावा देने और उभरते पहलवानों को मंच प्रदान करने के प्रयासों के लिए जम्मू-कश्मीर कुश्ती संघ की सराहना की। मंत्री ने कुश्ती प्राचीन समय से खेली जाने वाला खेल है। सरकार खिलाड़ियों के लिए हर संभव मदद और सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलवा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पहलवान बने इसके लिए हरसंभव मदद दी जाएगी। उन्होंने भविष्य में जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के बारे में भी बताया।
ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें