दोमाना। कृषि विभाग की ओर से रविवार को मढ़ की मथवार पंचायत घर में एईओ भलवाल विक्रम कत्याल की देखरेख में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें पूर्व सरपंच रामपाल मुख्य अतिथि थे। इस दौरान कृषि विभाग की जेएईओ अंजना महाजन, विभीषण शर्मा और एईए सोनिका कोतवाल ने केंचुआ खाद उत्पादन, मृदा स्वास्थ्य परीक्षण, मशरूम उत्पादन, किसान क्रेडिट कार्ड के संबंध में कृषकों को जागरूक किया। किसानों को बताया कि बजट 2025 में सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड की लोन लिमिट तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख कर दी। यह कदम किसानों को अधिक वित्तीय सहायता देने, डिजिटल फाइनेंस को बढ़ावा देने और छोटे किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उठाया गया है। संवाद