फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नीतिका बेस्ट वुमेन और मानुश्री बनीं बेस्ट अंडर-10 चैंपियन

विज्ञापन
विजेता प्रतिभागियों का ग्रुप। विज्ञ​प्ति - फोटो : Samvad
विज्ञापन
- सुरिंदर ने वीसीए समर कप चेस टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की
विज्ञापन

- शतरंज की बिसात पर दिग्गजों को दी मात, अमृता रहीं दूसरे स्थान पर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शतरंज की बिसात पर चली गई एक-एक चाल और रोमांचक मुकाबलों के बीच सुरिंदर गुप्ता ने अपनी बादशाहत साबित की है। वीसीए समर कप चेस टूर्नामेंट 2026 के फाइनल मुकाबले में सुरिंदर ने खिताबी चाल चलते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। अकादमी के चुनिंदा खिलाड़ियों के बीच आयोजित इस समर कप में 22 खिलाड़ियों ने दिमाग के घोड़े दाैड़ाए। नीतिका निषाद बेस्ट वुमेन और मानुश्री निश्चल बेस्ट अंडर-10 चैंपियन बनीं। अमृता को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

ओपन कैटेगरी में सबसे ज्यादा पॉइंट्स हासिल कर अमृता ने सीधे फाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में सुरिंदर ने केशव और आद्विक ने अध्ययन को मात देकर खिताबी जंग को त्रिकोणीय बना दिया। फाइनल में सुरिंदर ने आद्विक को शिकस्त दी। सुपर फाइनल में सुरिंदर और अमृता गुप्ता के बीच चला मुकाबला ड्रॉ पर छूटा। विजेता का फैसला करने के लिए 3 प्लस 2 क्लॉक टाइम का टाई-ब्रेक मैच कराया गया। इसमें सुरिंदर ने अमृता को चेकमेट कर दिया। प्रतियोगिता में अमृता गुप्ता दूसरे और आद्विक गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। महिला कैटेगरी के सेमीफाइनल में नीतिका ने अंजलि को और गुंजन ने मानुश्री को हराया। फाइनल के खिताबी मुकाबले में नीतिका निषाद ने गुंजन को चारों खाने चित करते हुए बेस्ट वुमेन का खिताब अपने नाम किया। अंडर-10 सेमीफाइनल में मानुश्री निश्चल ने दिव्यांश को धूल चटाने के बाद फाइनल में प्रिंस को हराकर बेस्ट अंडर 10 का इनाम जीता। समापन पर मुख्य अतिथि समाज कल्याण विभाग की असिस्टेंट क्राफ्ट टीचर दीपिका कपूर ने शानदार खेल दिखाने वाले खिलाड़ियों को मेडल और 3,000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें