फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हैंडबॉल और वॉलीबॉल में सतवारी जोन की लड़कियां चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
- युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने अंतर जोनल जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता करवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अंतर जोनल जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में मंगलवार को गर्ल्स हैंडबॉल और वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले खेले गए। सतवारी जोन ने दोहरा खिताब जीता। गर्ल्स हैंडबॉल अंडर-14 और वॉलीबॉल अंडर-17 का खिताब सतवारी के नाम रहा। हैंडबॉल अंडर-17 जम्मू जोन और वॉलीबॉल अंडर-14 का खिताब चौकीचाैरा ने अपने नाम किया। हैंडबॉल के मुकाबले एसडी सभा स्कूल रिहाड़ी और वॉलीबॉल के एमए स्टेडियम में खेले गए। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें जम्मू जिले के विभिन्न जोन की टीमों ने दमखम दिखाया।
हैंडबॉल अंडर-14 गर्ल्स का फाइनल मुकाबला सतवारी और गांधीनगर जोन के बीच हुआ। इसमें सतवारी ने 5-3 के अंतर से जीत हासिल की। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में बिश्नाह ने जम्मू जोन को 4-2 से हराया। अंडर-17 फाइनल में जम्मू ने आरएस पुरा जोन को 6-4 से हराया। गांधीनगर ने सतवारी जोन को 3-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। एमए स्टेडियम में गर्ल्स अंडर-14 वाॅलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला चौकीचाैरा और खौड़ जोन के बीच हुआ। चौकीचाैरा ने 2-0 से जीत हासिल की। सवतारी ने अखनूर जोन को 2-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 फाइनल मुकाबले में सतवारी ने गांधीनगर जोन को 2-0 के सेट में हराकर खिताबी मुकाबला अपने नाम किया। चौकीचाैरा ने अखनूर को 2-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
क्रिकेट में जम्मू और मीरां
साहिब जोन अगले दौर में
खेल गांव नगरोटा में अंडर-14 बॉयज क्रिकेट प्रतियोगिता के मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच जम्मू और मढ़ जोन के बीच हुआ। टॉस जीतकर जम्मू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 87 रन बनाए। रक्षत ने सबसे ज्यादा 22 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सटेंजा ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मढ़ की टीम आठ विकेट पर 54 रन ही बना सकी। दूसरा मैच मीरां साहिब और गांधीनगर जोन के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए मीरां साहिब ने 45 रन बनाए। जवाब में गांधीनगर ने तीन विकेट पर 68 रन बनाकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें