फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बैडमिंटन में रोमेश शर्मा ने जीते दो स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
- जम्मू-कश्मीर ने सुदामा कप में एक कांस्य के साथ चार स्वर्ण पदक जीते
विज्ञापन

- संजीव अरोड़ा और खेमा गुप्ता ने भी स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया मान
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 27 से 29 नवंबर तक आयोजित 9वें सुदामा कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल किया। आशीष शर्मा के नेतृत्व में प्रतियोगिता में उतरी टीम के लिए रोमेश शर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहे।
विज्ञापन

रोमेश ने 60 प्लस पुरुष एकल के फाइनल में कर्नाटक के संदीप विज को हराकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने उत्तर प्रदेश की सुकेशा सग्गी के साथ 60 प्लस मिश्रित युगल में भी स्वर्ण अपने नाम किया। संजीव अरोड़ा ने 55 प्लस पुरुष एकल और खेमा गुप्ता ने 55 प्लस महिला युगल में स्वर्ण पदक हासिल किया। राम कुमार दुबे और खेमा गुप्ता की जोड़ी ने 55 प्लस मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीता। शिवाली भट और रोहन स्लाथिया ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें