फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मिलचर क्रिकेट क्लब और वीआर शंकरा ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। एमए स्टेडियम में शुक्रवार को कश्मीरी पंडित प्रीमियर लीग (केपीपीएल) के सातवें संस्करण में दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में मिलचर क्रिकेट क्लब ने रुद्र नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हराकर प्रतियोगिता में पहली जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे मुकाबले में वीआर शंकरा ने रूट्स इन चिनार को 95 रन से करारी शिकस्त दी।

पहले मुकाबले में रुद्र नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 121 रन बनाए। रितिक पंडिता ने 20 और अनुज वट्टू ने 25 रन बनाए। मिलचर की ओर से ऋषभ रैना और रोहित कौल ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। जवाब में मिलचर के अक्षय कौल के 45 और प्रणव मिसरी के 38 रन की मदद से 16.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। ऋषभ रैना को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में वीआर शंकरा ने चार विकेट पर 208 रन बनाए। एव काचरू ने 80, चंदर ने 52 और आशीष कौल ने 12 गेंदों में 36 रन बनाए। जवाब में रूट्स इन चिनार की टीम आठ विकेट पर 113 रन ही बना सकी। प्रबल पंडित ने चार विकेट झटके। एव काचरू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें