फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जूनियर राष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप के लिए 28 सदस्यीय टीम रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
28 अक्तूबर से 2 नवंबर तक चेन्नई में होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। चेन्नई में 28 अक्तूबर से दो नवंबर तक हो रही 25वीं जूनियर राष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर के 28 खिलाड़ी दम दिखाएंगे। वुशु एसोसिएशन जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष विजय सराफ और महासचिव भवनीत ने रविवार को जम्मू से टीम को रवाना किया।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर खेल परिषद ने एमए स्टेडियम में खिलाड़ियों की स्क्रीनिंग की। टीम के चयन के लिए दो और तीन अक्तूबर को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ट्रायल लिए गए थे। ये ट्रायल द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कुलदीप हांडू की अध्यक्षता में हुए। एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कुलदीप हांडू ने खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं देकर उम्मीद जताई कि टीम राष्ट्रीय स्तर पर जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें