- रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी : पुडुचेरी ने पहली पारी में बनाए हैं 233 रन
जम्मू। सीचेम स्टेडियम (पुडुचेरी) में रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी के मुकाबले चल रहे हैं। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर ने पुडुचेरी की पहली पारी (233 रन) के जवाब में छह विकेट पर 150 रन बना लिए। खराब रोशनी के कारण खेल समय से पहले रोक दिया गया।
जम्मू-कश्मीर की टीम को नियमित अंतराल पर झटके लगे। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने से टीम दबाव में दिखी। हालांकि मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया। सलामी शुभम खजूरिया ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 107 गेंद में 46 रन बनाए। कन्हैया वाधवन ने 56 गेंद पर 30 रन का योगदान दिया। दिक्षांत कुंडल ने 93 गेंद में 17 रन बनाए। अब्दुल समद 57 गेंद पर 40 रन तो आबिद मुश्ताक एक रन बनाकर नाबाद हैं। पुडुचेरी से सागर उदेशी और गौरव यादव ने दो-दो विकेट लिए, जबकि पुनीत और अमन खान को एक-एक सफलता मिली।