अदारिष्टा, आनंदिका ने लांग स्टाफ फाइट में किया बेहतर प्रदर्शन
- फोटो : -संवाद
टीम ने तिरुवनंतपुरम में स्वॉर्ड एंड शील्ड इवेंट में भी दिखाई प्रतिभा
जम्मू। जम्मू और कश्मीर की टीम ने तिरुवनंतपुरम (केरल) के इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेलो इंडिया राष्ट्रीय कलरिपयट्टू लीग 2025-26 में हिस्सा लिया। प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में लगभग 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जम्मू और कश्मीर के आठ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के दल ने केंद्र शासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और मुकाबले में अनुशासन, कौशल और समर्पण दिखाते हुए सराहनीय प्रदर्शन किया। टीम के साथ दानिश शर्मा रहे, जो कलरिपयट्टू एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी और टेक्निकल चेयरमैन हैं।
अदारिष्टा मनहास और आनंदिका ने लॉन्ग स्टाफ फाइट में बेहतरीन प्रदर्शन किया और स्वॉर्ड एंड शील्ड इवेंट में भी अच्छा खेला। मानवी शर्मा और वसुंधरा चिब ने लॉन्ग स्टाफ फाइट, स्वॉर्ड एंड शील्ड और उरुमिवेशल इवेंट्स में आत्मविश्वास और बहुमुखी प्रतिभा दिखाई। हिमांशु बरवाला ने चुवडुकल और लॉन्ग स्टाफ फाइट इवेंट्स में कड़ी टक्कर दी। जबकि अंकुश ठाकुर ने लॉन्ग स्टाफ फाइट और हाई किक इवेंट्स में प्रभावित किया। विनय कुमार ने लॉन्ग स्टाफ फाइट और स्वॉर्ड एंड शील्ड इवेंट्स में अच्छा कौशल दिखाया। नमन वजीर ने मेइपयट्टू, लॉन्ग स्टाफ फाइट और स्वॉर्ड एंड शील्ड प्रतियोगिता में असाधारण प्रदर्शन किया।